फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर करने वाला वाला आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा के सेक्टर-छह में 16 नवंबर की रात को पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति धारूहेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद भ्रमण निकल गया था उसने कई धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया था। रुपये खत्म होने के बाद आरोपी सोमवार को धारूहेड़ा पहुंचा था। धारूहेड़ा पहुंचते ही आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत से पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मूल रूप से गुरुग्राम के गांव बोहड़ा कलां निवासी सतबीर सिंह बीएसएनल से करीब चार साल पहले उप महाप्रबंधक डीजीएम के पद से सेवानिवृत्त हुआ था और वर्तमान में पत्नी राजबाला और बच्चों के साथ धारूहेड़ा के सेक्टर छह में रहता था। सतबीर और राजबाला दोनों ही एक-दूसरे पर विश्वास नहीं करते थे और दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। एक ही घर में रहने के बावजूद सतबीर सिंह ग्राउंड फ्लोर और राजबाला फर्स्ट फ्लोर पर रहती थी। 16 नवंबर की रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हो गया था और तैश में आकर सतबीर ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर राजबाला की हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका राजबाला की शिकायत पर सतबीर सहित छह लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया था।
हत्या के बाद आरोपी हो गया था फरार
हत्या के बाद सतबीर सिंह अपनी कार में फरार हो गया था। इस दौरान आरोपी आगरा चला गया था। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश कर रही थीं और उसे पकड़े जाने का डर भी था। आगरा से वह चित्रकूट जा पहुंचा। चित्रकूट के बाद वह नैनीताल के लिए निकल गया। इस दौरान उसके पास रुपये खत्म हो गए और वह सोमवार को रुपयों का प्रबंध करने के लिए धारूहेड़ा पहुंचा था लेकिन पुलिस की टीमें उसके पीछे लगी हुई थी। धारूहेड़ा आते ही पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत से रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली हैं। प्राथमिक जांच में हत्या का कारण पति पत्नी के बीच रोज-रोज का झगड़ा होना आया है। -सुरेश कुमार, एसएचओ सेक्टर-छह थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें