फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बिना प्रशिक्षण कैसे निखरेगा हुनर

Wed, 04 Jun 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। खेल विभाग में पिछले कई सालों से प्रशिक्षकों की कमी चल रही है। अब नए प्रशिक्षक मिलने की जगह जिले से दो प्रशिक्षकों का तबादला भी हो गया। हाॅल ही में खो-खो कोच रतन कुमार व वॉलीबॉल कोच पवन कुमार का अन्य जिलों में तबादला कर दिया।
विज्ञापन

ऐसे में उन सेंटर पर प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ियों के लिए मुश्किल हो गई है। खो-खो का प्रशिक्षण मिनी स्टेडियम बावल में दिया जा रहा था, जहां पर 60 से ज्यादा खिलाड़ी आते हैं। टीम भी बेहतर तैयार हो गई थी, लेकिन अब तबादला होने से बच्चों के सामने प्रैक्टिस का संकट खड़ा हो गया है।
खो-खो बावल स्टेडियम की टीम ने हरियाणा लेवल पर भी बेहतर प्रदर्शन किया था। वॉलीबॉल कोच की तरफ से नेहरूगढ़ में प्रशिक्षण दिया जा रहा था, वहां भी कई गांवों के बच्चे आते हैं।
विज्ञापन

इधर, अब जिले में केवल 17 प्रशिक्षक ही रहे जबकि अब से कुछ साल पहले तक प्रशिक्षकों की संख्या 25 पहुंच गई थी। इसके अलावा गर्मी को देखते हुए अब शाम के खिलाड़ियों के प्रैक्टिस समय में भी बदलाव हुआ है। अब शाम को 4.30 बजे अभ्यास शुरू होता है। इसी तरह सुबह भी आधा घंटा पहले समय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें