कोसली। श्रीमद्भागवत सेवा आश्रम दड़ौली में पांच दिवसीय बाल चरित्र निर्माण एवं योग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। आश्रम स्वामी समर्पणानंद ने बताया कि बच्चों के अच्छे चरित्र निर्माण में ये एक्टिविटी सहयोग करेगी। इससे बच्चे और युवा अपने जीवन में सही मार्ग पर चलकर समाज में अपना योगदान देंगे। यह शिविर 7 जून तक सुबह 6:30 से 8 और शाम को 5 से 6:30 तक लगाया जाएगा। शिविर में बच्चों की एकाग्रता व शारीरिक क्षमता बढ़ाने, स्मृति विकास, आदर्श दिनचर्या की जानकारी, योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा के लाभ के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों के अवकाश चल रहे है उनका सदुपयोग भी होगा।