फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हाईकोर्ट के जज प्रमोद गोयल का पैतृक गांव में अभिनंदन

Fri, 10 Oct 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 17रेवाड़ी। कोसली में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश प्रमोद गोयल का स्वा - फोटो : मेडिकल कालेज परिसर में महिला की मौत के बाद जमा लोग।
विज्ञापन
कोसली। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश प्रमोद गोयल का वीरवार को उनके पैतृक गांव कोसली में नागरिक अभिनंदन किया गया। कोसली आगमन पर जज प्रमोद गोयल ने सबसे पहले बाबा मुक्तेश्वर पुरी मठ मंदिर पहुंचकर मत्था टेका।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाबा मुक्तेश्वर पुरी उनके इष्टदेव हैं और कोसली गांव से उनका गहरा लगाव है। यही उनकी बचपन की धरती रही है। लाला रामरतन धर्मशाला में आयोजित अभिनंदन समारोह में उन्होंने समाज को एकजुट रहने और बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का आधार है। अपने बच्चों को पढ़ा-लिखा कर उन्हें काबिल नागरिक बनाएं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता रमा गोयल को दिया। इस अवसर पर उनके माता-पिता, समाज और संस्थाओं के गणमान्य सदस्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह वाधवा, एडीजे प्रदीप चौधरी, एसडीजेएम अशोक कुमार, एसडीएम विजय कुमार यादव, डीएसपी विद्यानंद, सरपंच रामकिशन जांगड़ा सहित पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें