फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain In Rewari: रेवाड़ी से धारूहेड़ा तक राहत के साथ आफत की बारिश, हाईवे पर लगा 10 KM लंबा जाम

Tue, 12 Jul 2022 09:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, धारूहेड़ा, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल गए। किसान बोले कि कपास व बाजरे की फसल के लिए बारिश फायदेमंद है। शहर में करीब आधा घंटा और धारूहेड़ा में डेढ़ घंटे तक बदरा बरसे।
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे नंबर-48 पर जलभरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में मंगलवार की सुबह रेवाड़ी शहर से लेकर धारूहेड़ा तक हुई जोरदार बारिश से राहत के साथ आफर्त आई। इस दौरान मौसम सुहावना रहा। साथ ही ठंडी हवाएं चलने से लोगों को चिपचिपाती गर्मी से बड़ी राहत मिली है। वहीं, किसानों के चेहरे पर खिल उठे। बारिश से दिल्ली-जयपुर हाईवे नंबर-48 पर पानी भरने से करीब 10 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे लोगों को यह दूरी तय करने में करीब तीन घंटे का समय लग गया। दोपहर बाद मौसम खुलने से फिर से हल्की धूप निकली। हालांकि मौसम वैज्ञानिक ने 13 जुलाई से फिर से मानसून के सक्रिय होने की बात कही है। 
विज्ञापन

 

10 दिनों से रेवाड़ी में उमस और गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल था। एक दिन पहले कुछ समय के लिए बादल छाए और बारिश के छींटे गिरे थे। मंगलवार की सुबह एक बार फिर मौसम बदला। सुबह से ही बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। सुबह करीब 10 बजे पहले कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई और फिर पूरे शहर में आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई।

 

साथ ही दिल्ली-जयपुर हाईवे और धारूहेड़ा कस्बे में सबसे ज्यादा बारिश हुई। बारिश की वजह से हाईवे पर वाहन भी रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। वहीं जलभराव होने से कई जगहों पर हाईवे पर जाम भी लगा, जिससे लोग परेशान नजर आए। उधर, बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। गांव ततारपुर के चंद्रहास यादव, पूर्व सरपंच अभय सिंह यादव, बोधन राम यादव आदि का कहना है कि बारिश से कपास व बाजरे की फसल को काफी फायदा पहुंचेगा।  

प्रशासन के दावे फेल, जगह-जगह हुआ जलभराव
बारिश से प्रशासन के सभी दावे फेल हो गये। इस दौरान जगह-जगह जलभराव हो गया। लोग परेशान रहे। डेढ़ घंटे की बारिश से धारूहेड़ा में कई स्थानों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में भी परेशानी हुई। वहीं प्रशासन की ओर से लगाए गए पंपसेट भी खोखले साबित हुए। एक तरफ से धारूहेड़ा में भरा बारिश का पानी और ऊपर से राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र से छोड़े गए गंदे व बदबूदार पानी से पूरा धारूहेड़ा झील बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज से मानसून के सक्रिय होने की संभावना 
मौसम विभाग ने 9 जुलाई के बाद से ही लगातार बारिश होने का अनुमान लगाया था। 12 जुलाई को रेवाड़ी व धारूहेड़ा में अच्छी बारिश देखने को मिली। मौसम वैज्ञानिक डॉ. धर्मबीर यादव के अनुसार 13 जुलाई से रेवाड़ी व आसपास के इलाकों में मानसून के फिर से सक्रिय होने के साथ ही बारिश की उम्मीद लगाई जा रही है।
 
उन्होंने बताया कि पिछले साल भी 13 जुलाई को ही मानसून की बारिश शुरू हुई थी। इस बार 1 जुलाई को रेवाड़ी में पूरे दिन अच्छी बारिश हुई। इस बारिश ने कुछ दिन तो लोगों को गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन एक सप्ताह से ज्यादा समय से उमस और गर्मी ने रेवाड़ी के लोगों के पसीने छुड़ाए हुए थे।

हाईवे से पानी निकालने के लिए लगाए गए पंपसेट
मंगलवार की सुबह 10 बजे शुरू हुई झमाझम बारिश से धारूहेड़ा में हाइवे नंबर-48 पर जगह-जगह जलभराव हो गया। पानी को निकालने के लिए प्रशासन की ओर से पंपसेट लगाए गए थे, लेकिन डेढ़ घंटा हुई बारिश से हाईवे की सड़कों ने झील का रूप ले लिया। इससे दिल्ली की ओर से जाने वाली लाइनों पर 10 किलोमीटर जाम लग गया। जाम में वाहन रेंगते नजर आए।
 
राजस्थान ने छोड़ा गंदा पानी, दुर्गंध से लोग परेशान 
राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र से बारिश के साथ गंदा पानी छोड़े जाने से धारूहेड़ा के सेक्टर चार व छह के लोगों को आवागमन में बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है। गंदे पानी की निकासी नहीं होने को लेकर सेक्टरवासियों में रोष है। मंगलवार को हुई बारिश से सेक्टर-4 के सुभाष पार्क में राजस्थान से आए बदबूदार पानी भरने से लोगों का सुबह-शाम घूमना भी बंद हो गया है। लोगों ने बताया कि हाल ही में जिला उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने अधिकारियों को बारिश होने से पहले नाले व नालियों को सफाई करने का आदेश दिए थे, परंतु उपायुक्त के आदेशों की अवहेलना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें