कोसली। डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने वीरवार को नाहड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर सुविधाओं का जायजा लिया। सीएचसी पहुंचने पर नोडल अधिकारी डॉ. प्रीति यादव ने डिप्टी सिविल सर्जन को केंद्र में मरीजों को प्रदान की जाने वाली जरूरी सेवाओं से अवगत कराया। इस दौरान डॉ. अशोक ने कहा कि ओमिक्रॉन से नागरिकों के बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क है।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे में विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन से बचाव के लिए सुझाव मांगे और आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर डॉ. बलजीत सिंह, डॉ. मंजुलता सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।