फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 135 पेटी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एक दिन का रिमांड मिला

Thu, 19 Sep 2024 06:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कोसली, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव कुम्भावास निवासी हरकेश व गांव सुंदरह निवासी अशोक के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी के कोसली में पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी से 135 पेटी शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गुरावड़ा फ्लाईओवर के पास वीरवार को गश्त के दौरान एक पिकअप गाड़ी की जांच की गई तो उसमें से 123 पेटी देसी शराब और 12 पेटी अंग्रेजी शराब (कुल 135 पेटी) बरामद हुई।

विज्ञापन


पिकअप चालक हरकेश व परिचालक अशोक से शराब का लाइसेंस मांगा तो वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। दोनों ने पुलिस को बताया कि यह शराब वह पाल्हावास ठेके से भरकर लाए हैं।

पुलिस ने पिकअप को शराब सहित कब्जे में लेकर आरोपी चालक व परिचालक के खिलाफ थाना रोडहाई में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें