फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा हरियाणा : डॉ. बनवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश का चंहुमुखी विकास हो रहा है। अंतिम व्यक्ति का उदय सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वह रविवार को खंड खोल में अनुसूचित जाति चौपाल का उद्घाटन करने बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हर वर्ग के उत्थान के लिए अंत्योदय की भावना से काम किया जा रहा है। गरीब से गरीब व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ त्वरित आधार पर लाभ उपलब्ध करवाने की मंशा के अंतर्गत प्रदेश भर में अंत्योदय मेलों का आयोजन करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मार्च में सरकार की ओर से मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत मेलों का द्वितीय चरण शुरू किया जाएगा। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे इन मेलों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
उन्होंने कहा कि सात साल पहले बावल क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ा हुआ था। पूर्व की सरकारों के समय में क्षेत्र में सडक़, बिजली, पानी व अन्य सुविधाआं की स्थिति दयनीय थी। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है तब से बावल सहित पूरे प्रदेश का एक समान विकास हुआ है। प्रदेश में महिला सशक्तीकण को बल मिला है, प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। हरियाणा विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने चौपाल की चारदीवारी व शेड के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें