फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी ने 8 किलो डोडा बरामद कर किया एक को गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय रेलवे पुलिस(जीआरपी) ने रेलवे जंक्शन से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब आठ किलो डोडा बरामद किया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी झज्जर जिले के कस्बा बेरी निवासी सुधीर है। वह बैग में भरकर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से डोडा पोस्त लेकर आया था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जीआरपी को सूचना मिली थी कि रेवाड़ी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर एक संदिग्ध व्यक्ति बैठा हुआ है जिसके पास बैग में डोडा पोस्त है। जीआरपी प्रभारी भूपेंद्र सिंह अपनी टीम एएसआई राजबीर सिंह, धर्मसिंह व अजय कुमार के साथ प्लेटफार्म नंबर-1 पर पहुंचे और शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नगर परिषद रेवाड़ी सचिव प्रवीन कुमार को भी बुलाया गया। सचिव की मौजूदगी में आरोपी के बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 7 किलो 914 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी झज्जर जिले का कस्बा बेरी निवासी सुधीर है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह यह डोडा पोस्त राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से खरीदकर लाया था और इसे अपने घर लेकर जा रहा था। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया कि आरोपी को यह डोडा पोस्त कहीं सप्लाई करना था या फिर खुद ही बेचता था। जीआरपी उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें