फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पूर्व मेजर की पुस्तक का राज्यपाल ने किया विमोचन

विज्ञापन
पुस्तक का विमोचन करते राज्यपाल आसिम कुमार घोष। स्रोत : परिषद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
रेवाड़ी। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से 11 से 13 सितंबर तक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, पंचकूला में तीन दिवसीय वार्षिक आम सभा, प्रतिनिधि सभा, प्रशिक्षण वर्ग एवं वीर नारी सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर राज्यपाल आसिम कुमार घोष ने पूर्व मेजर डॉ. टीसी राव की पुस्तक ‘विकास की बुलंद उड़ान : एक समान एवं न्यायपूर्ण हरियाणा का निर्माण 2047’ का विमोचन किया। उन्होंने पुस्तक को हरियाणा के समावेशी विकास, सामाजिक समानता और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

प्रतिनिधि सभा में कर्नल गोपाल सिंह वीएसएम को आगामी तीन वर्षों के लिए परिषद का प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया। प्रतिनिधियों ने उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. डीपी वत्स, मेजर जनरल आरपीएस भदौरिया, सीपीओ डॉ. जय प्रकाश शर्मा, कर्नल हिम्मत सिंह और फ्लाइट लेफ्टिनेंट गंगाराम भारद्वाज सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने वीर नारियों के सम्मान, पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान, मातृशक्ति की सहभागिता और समाज सेवा के कार्यों पर प्रकाश डाला।

तीन दिवसीय आयोजन के दौरान प्रशिक्षण वर्ग और संगठनात्मक चर्चाओं में विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें