फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करती पुलिस टीम। स्रोत : कॉलेज - फोटो : Samvad
विज्ञापन
रेवाड़ी। अहीर महाविद्यालय में आंतरिक शिकायत समिति, महिला प्रकोष्ठ, कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ एवं राजनीति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता विषय पर व्याख्यान आयोजित हुआ। प्राचार्या डॉ. उर्मिला शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हेड कांस्टेबल अशोक कुमार ने ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, साइबर बुलिंग, फर्जी लिंक, ओटीपी व बैंकिंग धोखाधड़ी, सोशल मीडिया अपराध तथा पहचान चोरी से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी साझा न करने और अज्ञात एप डाउनलोड से बचने की सलाह दी। मजबूत पासवर्ड व गोपनीयता सेटिंग अपनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें