फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सुंदरीकरण स्पर्धा में राजकीय कन्या विद्यालय गुरावड़ा व बेरली कलां प्रथम

Tue, 24 Mar 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुरावड़ा। स्रोत : स्कूल - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
रेवाड़ी। खंड जाटूसाना में स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुरावड़ा और राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बेरली कलां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इन दोनों विद्यालयों को 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। अब ये दोनों विद्यालय जिलास्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन




सुंदरीकरण प्रतियोगिता के लिए राजकीय उच्च विद्यालयों और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्रतियोगिता के अंतर्गत एसडीएम रेवाड़ी की अध्यक्षता में गठित समिति ने खंड के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया।
इस दौरान मिड-डे-मील वितरण, साफ-सफाई, वेस्ट मैनेजमेंट, जल संरक्षण (वाटर हार्वेस्टिंग), प्रयोगशाला व्यवस्था और अन्य मानकों का गहन मूल्यांकन किया गया।

समिति में जितेन्द्र कुमार यादव, कमलेश, प्राचार्य मुकेश सैनी, राकेश यादव, कार्यालय से विवेक शर्मा और रविंदर कुमार उपस्थित रहे। जाटूसाना बीईओ ने विद्यालयों में स्वच्छ, आकर्षक वातावरण को बढ़ावा देकर विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना स्पर्धा का उद्देश्य है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के माध्यम से न केवल विद्यार्थियों में जिम्मेदारी और अनुशासन की भावना पैदा होगी बल्कि स्कूल प्रशासन को भी नियमित रूप से अपने विद्यालय की स्थिति सुधारने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें