ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण करते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : प्रशासन
- फोटो : टूंडला -फिरोजाबाद हाईवे पर हादसे के बाद मौके पर मौजूद ट्रैक्टर ट्रॉली सवार श्रद्धालु महिलाएं संवाद
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने मंगलवार को अधिकारियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मॉडल टाउन स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीवी व साफ-सफाई सहित समस्त सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की।
डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों निर्देश दिया कि वेयरहाउस की सुरक्षा चाक चौबंद रहे। सीसीटीवी निरंतर एक्टिव मोड में रहने चाहिए। वेयरहाउस की सुरक्षा में कोताही न बरती जाए। वेयर हाउस की सुरक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग के मापदंडों का पालन किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों से वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर डीडीपीओ एचपी बंसल, नायब तहसीलदार चुनाव अजय यादव, चुनाव कानूनगो संजय कुमार, कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष से प्रवीण चौधरी, भाजपा से सतपाल धूपिया, बीएसपी से किशोरी लाल, आईएनएलडी से रजवंत डहीनवाल आदि मौजूद रहे।