फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शादी-विवाह के सीजन से पहले सोने-चांदी के भाव में नरमी, बढ़ सकती है खरीदारी

Thu, 02 Apr 2026 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कारोबारी, दिनेश सोनी
विज्ञापन
रेवाड़ी। सर्राफा बाजार में 15 अप्रैल से शुरू होने वाले शादी के सीजन की तैयारी नजर आने लगी है। सोने-चांदी के भाव गिरने से बाजार में ग्राहकों की रूचि बढ़ी है और कारोबारी उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले समय में व्यापार में तेजी आएगी।
विज्ञापन

सर्राफा व्यापारियों ने बताया कि सोना लगभग 1 लाख 51 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2 लाख 40 हजार रुपये पर पहुंच गई है। जबकि 10 मार्च को सोने के दाम 1 लाख 65 हजार व चांदी के दाम 2 लाख 90 हजार के करीब पहुंच गए थे।
लंबे समय तक बढ़ते दामों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण खरीदारों का रुझान कम था। अब कीमतों में आई गिरावट से राहत मिली है और वे विवाह या अन्य शुभ अवसरों पर गहनों की खरीदारी कर सकते हैं।
विज्ञापन

सर्राफा व्यापारी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कम वजन और डिजाइनर आभूषण तैयार करवा रहे हैं। उनका कहना है कि विवाह-सीजन से पहले सोने-चांदी के भाव में गिरावट बाजार के लिए नए अवसर पैदा करेगी और उत्साह बढ़ाएगी।
शादी में गहनों की मांग अधिक रहती है इसलिए आने वाले हफ्तों में सराफा बाजार में रौनक बढ़ने की उम्मीद है।

कीमतों में नरमी से बाजार में लौट रही रौनक
सर्राफा बाजार के व्यापारी नवीन सोनी ने बताया कि चांदी की कीमतों में आई गिरावट के कारण ग्राहक फिर से बाजार की ओर आकर्षित हो रहे हैं। अब कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। व्यापारी दिनेश सोनी का कहना है कि यदि कीमतें इसी स्तर पर बनी रहती हैं या थोड़ी और कमी आती है तो आने वाले दिनों में बिक्री में और तेजी देखने को मिल सकती है। इससे न केवल सर्राफा बाजार को मजबूती मिलेगी बल्कि कारीगरों और छोटे व्यापारियों को भी लाभ होगा।

कारोबारी, दिनेश सोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें