फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन आज रहेगी आंशिक रद्द

Thu, 02 Apr 2026 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अनाज मंडी रेलवे स्टेशन की तरफ से गुजर रही ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेलवे की तरफ से बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर चल रहे प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य के चलते भिवानी से बांद्रा टर्मिनस जाने वाली स्पेशल ट्रेन को आंशिक रूप से रद्द करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 09006 भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा 2 अप्रैल को भिवानी से अपने निर्धारित समय पर रवाना होगी लेकिन यह ट्रेन अपने अंतिम गंतव्य बांद्रा टर्मिनस तक नहीं जाएगी। यह ट्रेन अब केवल बोरीवली स्टेशन तक ही संचालित की जाएगी। बोरीवली से बांद्रा टर्मिनस के बीच का सफर इस दिन रद्द रहेगा।
बांद्रा टर्मिनस पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण प्लेटफॉर्म उपलब्धता प्रभावित हो रही है जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इस बदलाव को ध्यान में रखें और आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें