फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो टास्क फोर्स ने गोवंशों से भरा कंटेनर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित कसौला चौक के निकट से गो टास्क फोर्स ने गोवंशों से भरा कंटेनर पकड़ा है। इस दौरान गो तस्कर कंटेनर को छोड़कर भाग गए। मुक्त कराए गए गोवंशों को गोशाला में भेज दिया गया है। सभी का उपचार किया जा रहा है। कसौला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गो टास्क फोर्स के सदस्यों को सूचना मिली कि राजस्थान की तरफ से हाईवे पर एक कंटेनर आ रहा है। उसमें गोवंश भरे हुए हैं और गोकशी के लिए ले जाई जा रही हैं। सूचना के आधार पर गो टास्क फोर्स के सदस्यों ने कसौला चौक के निकट एक कंटेनर को रोक लिया। गो तस्कर ट्रक को हाईवे की सर्विस लेन पर छोड़ कर फरार हो गए। सूचना के बाद डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई। ट्रक से पुलिस ने नौ गाय, नौ बछड़े, तीन बछिया व तीन सांड़ मुक्त कराए हैं। कंटेनर में तीन गोवंश मृत हालत में मिले हैं। पुलिस ने गोवंशों को धारूहेड़ा स्थित देवकी उपचारशाला में भेज दिया। कसौला थाना पुलिस ने गो टास्क फोर्स के सदस्य गौरव की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ गो संरक्षण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें