फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीफ फसलों की गिरदावरी का कार्य अति महत्वपूर्ण : एसडीएम

विज्ञापन
राजस्व अधिकारियों के साथ खरीफ फसलों की गिरदावरी की पड़ताल करते एसडीएम होशियार सिंह। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
कोसली। खरीफ फसलों की गिरदावरी की जांच करने के लिए एसडीएम होशियार सिंह गांव गुडियानी और झाड़ोदा के खेतों में पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार जितेंद्र कुमार के साथ खरीफ फसलों की गिरदावरी पड़ताल की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने तहसीलदार जितेंद्र कुमार से उपमंडल क्षेत्र में आने वाले गांवों में भूमि के रकबे की जानकारी लेते हुए किसानों द्वारा खरीफ सीजन में बिजाई की गई फसलों की रिपोर्ट ली। एसडीएम ने गांव गुडियानी और झाडौदा आदि गांव में जाकर सजरा से फसलों का मिलान किया तथा टैब पर अपलोड किए गए विवरण की जांच की। इस मौके पर उन्होंने जगह जगह संबंधित गांव के पटवारी के सजरे से तहसीलदार के साथ खेतों में खड़ी खरीफ फसल का मिलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार गिरदावरी के माध्यम से एकत्रित आंकड़ों को आधार बनाकर ही किसानों के हित में नई- नई नीतियां बनाती हैं। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग रबी और खरीफ फसलों को गिरदावरी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजता है। सरकार के निर्देश पर ही गिरदावरी रिपोर्ट में सही आंकड़े आए इसके लिए ई- गिरदावरी प्रणाली अपनाई जा रही हैं। फसलों की ई गिरदावरी मौके पर जाकर ऑनलाइन होती है। उन्होंनेे राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसलों की गिरदावरी करते समय ध्यान पूर्वक फसलों का ब्योरा दर्ज करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर गिरदावर मुकेश, कुलबीर पटवारी, कृष्ण कुमार, चरणजीत सिंह सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें