फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे निश्ाुल्क रहा गंगायचा टोल, किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गंगायचा टोल प्लाजा पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ता। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। किसान आंदोलन के बाद शनिवार को एनएच 71 पर गंगायचा टोल प्लाजा को किसानों ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए तीन घंटे के टोल फ्री करा दिया। भारतीय किसान यूनियन चढू़नी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढू़नी की अपील पर ऐसा किया गया। किसानों ने हरियाणा सरकार से मांग उठाई कि गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 500 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाए। अपना विरोध दर्ज कराने के बाद किसान नेताओं ने जिला मुख्यालय पर एसडीएम सिद्घार्थ दहिया को अपनी इस मांग के समर्थन में एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में भाकियू चढू़नी के जिला प्रधान समय सिंह, टोल प्लाजा संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष टाइगर जोगिंदर सिंह के नेतृत्व में गंगायचा टोल प्लाजा पर शुक्रवार को सुबह 10 से 1 बजे तक सांकेतिक टोल फ्री धरना दिया। इसमें जिला महासचिव कुलदीप सिंह बूढ़पुर, महिला जिलाध्यक्ष लक्ष्मीबाई लिसाना, युवा जिला प्रधान सवाचंद नंबरदार, उप प्रधान ईश्वर सिंह महलावत, डा. रोहताश रोझुवास, आईटी सैल के प्रधान भूपेन्द्र सिंह राठी आदि शामिल हुए। किसान नेताओं ने कहा कि सुविधा का लाभ किसानों के ट्रेक्टर - ट्रॉली, कंबाइन, हार्वेस्टर आदि को भी मिलना चाहिए। उधर जिला प्रधान समय सिंह ने एसडीएम दहिया से कहा कि जिले के किसानों की रबी एवं खरीफ मौसम में ओलावृष्टि/अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का मुआवजा अभी तक किसानों को नहीं मिला, वह जल्द दिलाया जाए। उधर जिला प्रधान ने एक सप्ताह के भीतर मुआवजे का भुगतान नहीं होने पर दोबारा आंदोलन और प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें