फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में फूफा की मौत, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर साहबी पुल के समीप एक अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में एक की व्यक्ति की मौत हो गई और युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार राजस्थान के जिला अलवर के गांव साडोद निवासी कालू ने शिकायत में कहा कि शनिवार को अपने फूफा जिला अलवर के ही गांव इंदौर निवासी प्रहलाद सिंह के साथ उन्हें दवाई दिलाने के लिए रेवाड़ी आ रहे थे। दोनों मोटरसाइकिल पर साहबी पुल के समीप स्थित गुरुकुलम स्कूल पहुंचे तो अज्ञात वाहन चालक ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गए और घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्रहलाद को मृत घोषित कर दिया। कालू को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और कालू की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें