फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धनतेरस पर धनवर्षा, 70 करोड़ का हुआ कारोबार

Wed, 30 Oct 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बर्तन की दुकान पर लगी खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। धनतेरस पर बाजार में जमकर धनवर्षा हुई। बाजार ग्राहकों की चहल पहल से गुलजार रहे। लोगों ने बर्तन, सोना-चांदी, कार, स्कूटी, टीवी, वाशिंग मशीन, मोबाइल, फर्नीचर आदि की खरीदारी की। अच्छी बिक्री होने से व्यापारियों के भी चेहरे खिले रहे। शाम तक करीब 70 करोड़ का जिले में कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

शहर कस्बा या गांव हर जगह दीपावली को लेकर उत्साह है। पिछले साल की तुलना में इस बार त्योहार का उत्साह अधिक रहा। धनतेरस के अवसर पर लोगों ने पसंद और आवश्यकता अनुसार खरीदारी की। बर्तन बाजार हो या फिर जेवर बाजार, गारमेंट्स के साथ ऑटो बाजार में भी लोगों की भीड़ लगी रही। धनतेरस के दिन शगुन के तौर पर किसी ने बर्तन तो किसी ने आभूषण खरीदे। धनतेरस पर सराफा मार्केट गुलजार रहा। जिले में करीब 150 आभूषण की दुकानें हैं। दुकानदार नवीन का कहना है कि चांदी के सिक्कों के साथ चांदी के बर्तनों और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की ज्यादा मांग रही। कारोबार अच्छा रहा है। करीब 20 करोड़ तक कारोबार हुआ है।
वहीं लोग खोआ से बनी बर्फी, कलाकंद के अलावा ड्राई-फ्रूट की भी खरीदारी कर रहे हैं। करीब 5 करोड़ से अधिक की बिक्री हुई है। जिले में 200 छोटी-बड़ी दुकानें हैं। दुकानदार कपिल ने बताया कि कारोबार काफी बेहतर रहा। दिवाली में और खरीदारी होगी। वहीं कपड़ा दुकानदार रामपाल ओर रोहित ने बताया कि महिलाएं जहां लहंगा चोली की ज्यादा खरीद की। वहीं पुरुष कुर्ता पायजामा खरीदने में ज्यादा रुचि ली। इस बार बहुत अच्छी दुकानदारी हुई है। कपड़ा मार्केट का कारोबार करीब 10 करोड़ तक हुआ।
विज्ञापन


इंसेट
300 से अधिक वाहन बिके
धनतेरस पर वाहनों के कारोबार ने खूब रफ्तार पकड़ी। जिले भर में 300 से अधिक वाहन बिके। दो पहिया वाहन शोरूम के मैनेजर मुकेश ने बताया कि धनतेरस पर 50 दोपहिया वाहन बिके। वहीं चार पहिया वाहन कंपनी के मैनेजर रोहित ने बताया कि 50 गाड़ियां बिकी हैं। जिले में 180 से अधिक दो पहिया ओर 120 से अधिक चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई है। 20 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है।
इंसेट
5 करोड़ से अधिक के बर्तन बिके



धनतेरस पर सबसे अधिक खरीदारी बर्तनों की हुई। दुकानदार सुनील, राजेश ने बताया कि अधिकतर लोग धनतेरस नए बर्तन खरीदना शुभ मानते हैं। ग्राहक तांबे से बने कलश, कांसे की थाली, पीतल का लोटा खरीदते हैं। अच्छी खरीदारी हुई है। 100 से अधिक बर्तन की दुकानों पर 5 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है
इंसेट
10 करोड़ के बिके इलेक्ट्रानिक सामान



शहर में इलेक्ट्रानिक्स उपकरणों की 100 से अधिक दुकानें हैं। दुकानदार सुखपाल ने बताया कि धनतेरस और दिवाली पर्व पर वाॅशिंग मशीन और एलईडी टीवी की अच्छी खासी मांग रही। मोबाइल ओर स्मार्ट वाच की भी खरीदारी हुई है। सामान खरीदने के लिए लोग फाइनेंस तक का सहारा ले रहे हैं। कारोबार अच्छा हुआ है। इलेक्ट्रानिक मार्केट में कारोबार 10 करोड़ तक हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें