फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: झांसा देकर महिला के कुंडल ले भागे ठग

Sun, 21 Jun 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सीसीटीवी में युवक से बातचीत करती महिला। - फोटो : थाना फरिहा क्षेत्र के नगला फतेह- कौरारी मार्ग पर हादसे के बाद खड़ा क्षतिग्रस्त ऑटो। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में दो युवकों ने एक महिला को झांसा देकर उसके 12 ग्राम वजनी सोने के कुंडल ठग ले गए। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गिंदोखर निवासी कुसुमलता ने बताया कि 18 जून को वह दांत दर्द की दवा लेने रेवाड़ी आई थीं। अस्पताल से लौटते समय एक युवक ने उनसे धारूहेड़ा जाने के लिए 20 रुपये मांगे। उसे पैसे दे दिए। इसके बाद युवक दिल्ली जाने की बात कहकर 500 रुपये ले लिया और साथ चलता रहा।
विज्ञापन

इसी दौरान दूसरा युवक भी आ गया। दोनों ने उसे बातचीत में उलझाए रखा। एक युवक ने झांसा देकर मेरे कानों से सोने के कुंडल उतरवा लिए और कुंडलों को कपड़े में लपेटकर बैग में रखने का भरोसा दिलाया। बाद में पता चला कि कुंडलों की जगह बैग में 10 रुपये का नोट रखा है। दोनों युवक कुंडल लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें