फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मोबाइल टाॅवर लगवाने के लिए की धोखाधड़ी, केस दर्ज

Wed, 05 Mar 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। गांव चांदुवास में विवादित जमीन पर मोबाइल टावर लगवाने के लिए सरपंच की एनओसी जारी करने के लिए एक व्यक्ति ने फर्जी मोहर और साइन का सहारा लिया। बाद में जमीन पर टावर लगवाने का कार्य शुरू करा दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसपी को दर्ज शिकायत में गांव की सरपंच सीमा देवी ने बताया कि गांव में एक विवादित जमीन पर टावर लगवाने के लिए गांव के ही गुल्लाराम ने सरपंच के नाम की फर्जी मोहर बनवा ली। फर्जी मोहर और हस्ताक्षर से सरपंच की एनओसी जारी करते हुए जमीन पर मोबाइल टावर लगवाने की प्रक्रिया शुरू करा दी। सरपंच ने बताया कि लालडोरा के अंदर आने वाली इस जमीन पर स्वामित्व को लेकर विवाद बना हुआ है। इसके बावजूद गुल्लाराम जमीन पर टावर लगवा रहा है। इससे गांव के लोगों में रोष देखने को मिल रहा है। इस जमीन पर विवाद के चलते किसी को भी काबिज होने का अधिकार नहीं है। सरपंच ने आरोप लगाया कि जब गुल्लाराम को ऐसा करने से मना किया गया, तो उसने उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया। सरपंच की शिकायत पर एसपी ने थाना बावल पुलिस को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए थे, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें