फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता से ठगी करने वाला चौथा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के गांव सुर्खपुर निवासी एक अधिवक्ता को मोबाइल भेजने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में कोसली थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के मुखर्जी नगर निवासी अतुल अरोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में महिला के पति की भी पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन

गांव सुर्खपुर निवासी अधिवक्ता भूपेंद्र यादव के पास 14 फरवरी 2021 को एक व्यक्ति ने अमेजन कंपनी का प्रतिनिधि बन आफर के तहत एक प्रतिष्ठित कंपनी का फोन एक लाख रुपये में देने का झांसा दिया था। साइबर ठग ने मोबाइल बुक करने के नाम पर 53 हजार रुपये जमा करा लिए थे। ठगी का पता लगने के बाद भूपेंद्र यादव ने कोसली थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच करते हुए जून 2021 में राजस्थान के जिला नागौर की मेडता सिटी निवासी मोहित इनानी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी से नौ मोबाइल व एक लैपटाप बरामद किए थे। रिमांड के दौरान पुलिस को दिल्ली की विकासपुरी निवासी काजल के बैंक खातों में ठगी की रकम मंगाने के बारे में पता लगा था।
पुलिस ने मार्च में काजल को गिरफ्तार कर अदालत से तीन दिन के रिमांड पर लिया था। काजल से पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला के ससुर रामजस मित्तल को भी गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने अब इस मामले में चौथे आरोपी दिल्ली के मुखर्जी नगर निवासी अतुल अरोड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपी अतुल अरोड़ा के खिलाफ भूपेंद्र ने धमकी देने का भी मामला दर्ज कराया था। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर प्रिंस ने बताया कि आरोपी अतुल अरोड़ा तीन के लिए पुलिस रिमांड पर है। उसकी संलिप्तता व अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें