फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राष्ट्रीय कवि संगम के चार उपाध्यक्ष और चार सचिव नियुक्त

Sun, 21 Jun 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। राष्ट्रीय कवि संगम की जिला इकाई का पुनर्गठन शनिवार को किया गया। नई कार्यकारिणी में चार उपाध्यक्ष और चार सचिव नियुक्त किए गए।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. मुकुट अग्रवाल और महासचिव अरुण गुप्ता ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं। वरिष्ठ कवि शत्रुघ्न, राजीव अग्रवाल, कवयित्री किरण यादव और डॉ. शिखा सिंघल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। डॉ. कविता गुप्ता, डॉ. सुधा यादव, लालबहादुर कौशिक और सुनील गुप्ता सचिव बनाए गए हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य अर्णिका भारद्वाज सांस्कृतिक सचिव और कवि यतिन व गजलकार नाहर सिंह को प्रचार-प्रसार प्रभारी और योगेश कौशिक मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
संगम के संरक्षण मंडल में प्रो. रमेशचंद्र शर्मा, सत्येंद्र प्रसाद अग्रवाल, रत्नेश बंसल, जगमोहन अग्रवाल, आलोक सिंघल और सरोज भारद्वाज को शामिल किया गया है। वहीं मार्गदर्शक मंडल में प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया, दर्शना शर्मा, गोपाल शर्मा, दलवीर, डॉ. सतबीर इंदौरा और प्रेमपाल शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. मुकुट अग्रवाल ने कहा कि जिले में अनेक साहित्यिक प्रतिभाओं को मंच देना राष्ट्रीय कवि संगम का उद्देश्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें