फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अग्रवाल परिवार मंच के प्रधान बने सुनील

Sun, 21 Jun 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बीएमजी में आयोजित अग्रवाल परिवार मंच की बैठक में सर्वसम्मति से सुनील को दो वर्षों के लिए मंच का प्रधान चुना गया। नई कार्यकारिणी में जगमोहन अग्रवाल को सचिव तथा मुकेश रुंगटा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया । बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों और संगठन की भावी गतिविधियों पर चर्चा की गई। नव-निर्वाचित प्रधान सुनील ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के सहयोग से संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर निवर्तमान प्रधान प्रदीप गोयल, निवर्तमान सचिव संजय गोयल, राकेश गुप्ता, नीरज अग्रवाल, मुकेश गोयल, हरि प्रकाश बंसल, राजेश अग्रवाल, महेंद्र गोयल, संजय गोयल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें