फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: प्लाइवुड व्यापारी के साले का अपहरण, चार आरोपी दबोचे, पीड़ित युवक और भी बरामद

Thu, 02 Jun 2022 11:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

पुलिस ने 18 घंटे में झज्जर तहसील से बरामद किया है। पीड़ित युवक और उसकी गाड़ी को भी बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान संदीप भुगारकां, संदीप टूमना, बब्बू व जितेंद्र उर्फ जीतू नठेड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कोसली क्षेत्र में गैराज में गाड़ी ठीक करवा रहे प्लाइवुड व्यापारी के साले को अपहरण करने के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान संदीप भुगारकां, संदीप टूमना, बब्बू व जितेंद्र उर्फ जीतू नठेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, फिरौती सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवक बलवान के जीजा गांव कान्हड़वास निवासी राजबीर ने बताया कि उसका साला अपनी वरना गाड़ी को ठीक करवाने के लिए बिजली निगम कार्यालय के सामने एक गैराज में ले गया था। वह गाड़ी ठीक करवा रहा था कि उसके पास छह से सात युवक स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर आए और वहां से उसके साले बलवान व उसकी वरना गाड़ी को लेकर फरार हो गए।

देर शाम तक उसका साला घर नहीं पहुंचा तो फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, जिस पर बार-बार फोन लगाने पर काट रहा था। उन्हें शक हुआ तो वह कोसली में जिस गैराज पर गाड़ी ठीक करवाने के लिए ले गया था, वहां संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि गांव नठेड़ा निवासी जीतू व छह अन्य युवक उसकी गाड़ी व बलवान को साथ लेकर गए हैं। 
विज्ञापन


नौ लाख रुपये लेकर आ जाना और अपने साले व गाड़ी को ले जाना
देर रात को बलवान के फोन से कॉल आई कि नौ लाख रुपये लेकर आ जाना। जहां हम कहें, वहां पैसे दे देना और अपने साले व गाड़ी को ले जाना। इसके बाद राजबीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अपहरण सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की थीं। गुरुवार दोपहर बाद तीन बजे पुलिस ने झज्जर तहसील के पास से अपहरण करने वाले चार युवकों सहित पीड़ित बलवान व उसकी गाड़ी को भी बरामद कर लिया। वहीं बलवान के सकुशल बरामद करने व अपहरण करने वालों को भी पकड़कर दोहरी सफलता के लिए पुलिस की प्रशंसा की गई। 
 

हमने रात में अपहरण करने वाले बलवान के जीजा राजबीर की शिकायत पर अपहरण, फिरौती सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीन टीमों को तलाश में भेजा था, जिन्हें 18 घंटे बाद झज्जर तहसील परिसर के पास से बरामद कर लिया है और चार आरोपी युवकों को भी दबोच लिया है। - सुमेर सिंह, थाना प्रभारी, कोसली

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें