फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: देवउठनी एकादशी पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हिसार-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन आज से

Fri, 31 Oct 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। देवउठनी एकादशी के अवसर पर खाटूश्यामजी के श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे की तरफ से विशेष रेल व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर हिसार-फुलेरा-हिसार अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है ताकि श्रद्धालु आसानी से खाटूश्याम धाम तक पहुंच सकें।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 04737 हिसार-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 31 अक्तूबर से 3 नवंबर तक चार ट्रिप के रूप में संचालित होगी। यह ट्रेन हिसार से दोपहर 12 बजे रवाना होकर रात 9:15 बजे फुलेरा पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 04738 फुलेरा-हिसार अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा भी 31 अक्तूबर से 3 नवंबर तक चार ट्रिप में चलेगी। यह ट्रेन फुलेरा से रात्रि 10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 7 बजे हिसार पहुंचेगी। यह विशेष रेलसेवा मार्ग में सातरोड, हांसी, भवानीखेड़ा, भिवानी, मनहेरू, चरखी दादरी, झाडली, कोसली, जाटूसना, रेवाड़ी, कुण्ड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीमकाथाना, कांवंट, श्रीमाधोपुर, रींगस और रेनवाल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 11 कोच होंगे, जिनमें 9 साधारण श्रेणी के डिब्बे और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं। सभी डिब्बे अनारक्षित होंगे ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु कम किराए में यात्रा का लाभ उठा सकें। रेलवे प्रशासन ने बताया कि यह विशेष सेवा अस्थायी रूप से चलाई जा रही है और इसके माध्यम से यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे यात्रा के दौरान सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें तथा अपने टिकट रेलवे स्टेशन से ही प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें