फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रामगढ़-भगवानपुर में क्रमिक अनशन का रहा चौथा दिन

Fri, 31 Oct 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अनशन के दौरान एकत्रित हुए ग्रामीण। स्रोत : समिति
विज्ञापन
रेवाड़ी। रामगढ़ भगवानपुर अस्पताल बनाओ संघर्ष समिति की तरफ से 200 बेड का नागरिक अस्पताल बनाने की मांग को लेकर चल रहा धरना वीरवार को 136वें दिन भी जारी रहा। क्रमिक अनशन के तहत सांवत और श्रीभगवान अनशन पर बैठे।
विज्ञापन

धरना स्थल पर पहुंचे बुड़ानी गांव के सेवानिवृत्त अधिकारी पोहप सिंह लाम्बा और फिदेड़ी के पूर्व सरपंच सुदन सिंह ने अनशनरत साथियों को माला पहनाकर उनका सम्मान किया और आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने नारे लगाते हुए सरकार से शीघ्र अस्पताल निर्माण की घोषणा करने की मांग दोहराई।
धरने की अध्यक्षता राव लाल सिंह ने की। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन जनता के स्वास्थ्य अधिकारों की आवाज है और सरकार को अब चुप्पी तोड़नी चाहिए। क्षेत्र के दर्जनों गांवों से सैकड़ों ग्रामीण आज भी धरने में शामिल हुए और संघर्ष समिति के साथ एकजुटता दिखाई।
विज्ञापन

समिति के संयोजक अनिल कुमार ने कहा कि जब तक वायदे के अनुसार एनएच-71 के पास भगवानपुर की जमीन पर 200 बेड का नागरिक अस्पताल बनाने की घोषणा नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण अब अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें