फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वैरिएंट से बचाव के लिए कोविड नियमों का पालन करें लोग : बनवारी लाल

विज्ञापन
रेवाड़ी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव के लिए किए जा रहे प्र - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव के लिए लोगों को कोविड नियमों का पालन करना चाहिए। साथ ही इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सजग रह कर कार्य करे। ताकि नए वैरिएंट के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उक्त बातें प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहीं हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अपनी सभी मशीनों व टेस्टिंग में प्रयोग होने वाले उपकरणों की अच्छी प्रकार से चेकिंग करा ले और कर्मचारियों को अच्छी तरह से प्रशिक्षण देकर तैयार रखे। सहकारिता मंत्री रविवार को लोकनिर्माण विश्राम गृह में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में आवश्यक निर्देश दे रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग टेस्टिंग पर विशेष ध्यान दें। वहीं, विदेशों से आने वाले प्रत्येक नागरिकों की टेस्टिंग करें। कोविड प्रोटोकॉल के तहत जो भी औपचारिकताएं व सावधानियां बरती जानी है, उनका पालन सुनिश्चित करवाएं।
उन्होंने कहा कि जिला में आईसीई एक्टिविटी को बढ़ाया जाए। सभी कार्यालयों में, सार्वजनिक स्थानों, विवाह समारोह आदि में मास्क, सैनिटाइजर, सामाजिक दूरी व अन्य कोविड व्यवहार की पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन कार्य में तेजी लाते हुए शत-रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करें। ताकि कोरोना के नए वैरिएंट से लोगों की रक्षा की जा सके। उन्होंने आईएमए के अध्यक्ष को निर्देश दिए कि जो भी अस्पताल कोविड मरीजों का इलाज करना चाहते हैं, वे निर्धारित शर्तों को पूरा करते हुए एस-थ्री पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि अस्पताल क्षमता से अधिक मरीजों को अस्पताल में भर्ती न करें।
विज्ञापन

अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए
सहकारिता मंत्री ने कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की भारी कमी हो गई थी। उन्होंने अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले के अस्पतालों में जो ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए हैं, उनका प्रयोग करते हुए उनसे ऑक्सीजन का प्रोडक्शन करें। ताकि जरूरत पड़ने पर प्रयोग में लाया जा सके।
‘जिला प्रशासन हर पहलू पर पूरा फोकस रखते हुए उठा रहा सुरक्षात्मक कदम ’
डीसी यशेन्द्र सिंह ने सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल को प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन हर पहलू पर पूरा फोकस रखते हुए सुरक्षात्मक कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन के भंडारण व उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए रेडक्रॉस से सौ नए ऑक्सीजन सिलिंडर की खरीद करके स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी सजगता बरती जाए और विदेशों से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर विभाग की नजर रहे और आवश्यक टेस्टिंग सहित अन्य प्रक्रिया को मद्देनजर रखते हुए कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि जिले में सैंपलिंग की भी निरंतर बढ़ोतरी सुनिश्चित की जाए और कोरोना से बचाव के लिए हर स्तर पर सुरक्षात्मक उपाय अमल में लाए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों की अनुपालन रेवाड़ी जिला में प्रभावी रूप से की जा रही है और निरंतर कोरोना से बचाव के उपाय पर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मास्क लगाने के लिए लोगों को जागरूक करें और बिना मास्क वाले नागरिकों के चालान किए जाएं।
जिला में 97 प्रतिशत लोगों को पहली व 57 प्रतिशत लोगों को लगी दूसरी डोज
डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए निर्धारित गाइडलाइन की अनुपालना सुनिश्चित की जा रही है। जिला में अब तक 97 प्रतिशत लोगों को टीके की पहली डोज तथा 57 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। जिले में टीकाकरण का कार्य सुचारु रूप से जारी है। शीघ्र ही शत-प्रतिशत लोगों को टीकाकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अब तक कोविड टीकाकरण नहीं करवाया या जिनकी दूसरी डोज लगनी है, वह सभी अपना टीकाकरण नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क करवा सकते हैं।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में एसपी राजेश कुमार, एडीसी आशिमा सांगवान, एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, एसडीएम बावल संजीव कुमार, सीईओ जिला परिषद जयदीप कुमार, सीटीएम रोहित कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ.विजयप्रकाश, डॉ. सरवजीत, आईएमए के प्रधान डॉ.पवन गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें