रेवाड़ी। फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड के मध्य अटेली-काठूवास-कुंड स्टेशनों पर दोहरीकरण के कारण नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते कुछ रूट प्रभावित रहेंगे। इसको लेकर पांच ट्रेनें रद्द की गई हैं जबकि तीन ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।
दोहरीकरण कार्य के चलते गाड़ी संख्या 20473 दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी ट्रेन 22 से 29 अगस्त तक दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अटेली स्टेशन पर नहीं रुकेगी। इसी तरफ गाड़ी संख्या 20474 उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय ट्रेन 21 से 28 अगस्त तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी और इसका ठहराव अटेली स्टेशन पर नहीं होगा।
इसके अलावा पांच ट्रेनें रद्द की गई हैं। इनमें गाड़ी संख्या 19619 फुलेरा-रेवाड़ी 29 अगस्त तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14705 भिवानी-ढेहर का बालाजी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 19620 रेवाड़-फुलेरा एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 19618 रेवाडी-मदार एक्सप्रेस ट्रेन 20 से 29 अगस्त तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19617 मदार- रेवाड़ी एक्सप्रेस ट्रेन 20, 22, 23, 25, 26 व 28 को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 19617 मदार-रेवाड़ी एक्सप्रेस ट्रेन 21, 24, 27 व 29 को मदार से प्रस्थान करेगी। वह फुलेरा तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन फुलेरा-रेवाड़ी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
इन ट्रेनों के बदले गए मार्ग
गाड़ी संख्या 14087 दिल्ली-जैसलमेर ट्रेन 29 अगस्त तक (29 ट्रिप) दिल्ली से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। यह ट्रेन खैरथल, अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर एवं जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 22452 चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन 13, 17, 20, 24 एवं 27 को चंडीगढ़ से प्रस्थान करेगी। वह अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 19604 गोंडा-दौराई (अजमेर) ट्रेन जो 26 अगस्त को गोंडा से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।