रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया। अंडर-11 वर्ग में गांव भाकली के कार्तिक पुत्र सुनील ने 200 मीटर की दड़ में प्रथम, 100 मीटर की दौड़ में द्वितीय और लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 वर्ग में भाकली-2 के गौरव पुत्र अनिल कुमार ने 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया है। इनका चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।गांव ढाणा के किंशुक का चयन राज्य स्तनीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है।