फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: घरेलू कलह में पेट्रोल छिड़ककर परिवार ने लगाई आग, तीन बच्चों की मौत, पति-पत्नी गंभीर

Sun, 19 Mar 2023 12:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

सूत्रों के अनुसार, घरेलू कलह के चलते परिवार ने यह कदम उठाया। मृतकों में 16 और 14 साल की लड़कियां और 10 साल का लड़का शामिल हैं। कसोला थाना पुलिस जांच में जुट गई है। 
 
विज्ञापन
इस घर में लगाई परिवार ने आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के गांव गढ़ी में घरेलू कलह के चलते एक दंपती ने अपने बच्चों सहित पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या की कोशिश की। इस हादसे में तीनों बच्चों की मौत हो गई। पांचों लोगों के पैर आपस में बंधे हुए थे। 

विज्ञापन


रात को 2 बजे घर में तेज धमाका हुआ
जानकारी के अनुसार गांव गढ़ी निवासी लक्ष्मण की अपनी पत्नी रेखा से शनिवार देर रात किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में लक्ष्मण ने अपनी पत्नी रेखा सहित तीनों बच्चों पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। रात को 2 बजे घर में तेज धमाका हुआ तो पड़ोसी पहुंचे ओर देखा कि घर में आग लगी हुई है।

पड़ोसियों ने एंबुलेंस की सहायता से आग में झुलसे परिवार के सभी सदस्यों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। जहां से उन्हें रोहतक रेफर कर दिया गया। रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान अमीषा (16), निशा (14) व हितेश (10) की मौत हो गई जबकि लक्ष्मण और रेखा दोनो का उपचार चल रहा है। भजनों के अनुसार लक्ष्मण बावल स्थित एक कंपनी में कार्य करता था! उन्होंने बताया कि परिवार में किसी तरह की कोई कमी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Amritpal Singh: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के चार साथी असम जेल ले जाए गए, सोमवार दोपहर तक नेट बंद

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें