फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरिंग खोदाई मामले में मारपीट, हमलावरों की गाड़ी पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव लिलोढ़ में करीब दो दर्जन युवकों ने जमकर तांडव मचाया। मामला दो पक्षों में बोरिंग खोदाई को लेकर आपसी विवाद का बताया जाता है। सूचना मिलने के बाद नाहड़ पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों में पुलिस ने आपसी समझौता करा दिया था उसके बाद यह मामला प्रकाश में आया है। देर शाम दो-तीन गाड़ियों में सवार होकर आए अज्ञात युवाओं ने पीड़ित पक्ष से मारपीट की। जब इसकी सूचना गांव में पहुंची तो लोग मौके की ओर से भागे। पुलिस और लोगों को अपनी ओर आता देख हमलावर मौके से भागने लगे, तब इनकी इनोवा गाड़ी मौके पर पलट गई। हमलावर अन्य वाहनों में बैठकर फरार हो गए मगर पुलिस ने मौके से दो युवकों को दो बाइकों समेत काबू कर लिया। इस घटना में पांच घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव लिलोढ़ में अनिल कुमार अपने खेतों में टयूबवेल लगाने के लिए बोरिंग करा रहा था। इस काम के लिए मौके पर मशीन लगी हुई थी। इस बात की सूचना उसके ताऊ के लड़के को लगी तो उसने अनिल को ऐसा करने से रोक दिया क्योंकि उसका तर्क था कि इस जमीन का अभी बंटवारा नहीं हुआ है। इस बात को लेकर अनिल ने नाहड़ पुलिस चौकी में शिकायत दे दी। नाहड़ चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच में समझौता करवा दिया और बोरिंग का काम शुरू करवा दिया। दोपहर बाद ढ़ाई बजे लगभग तीन गाड़ियों में हॉकी, डंडे और कुल्हाड़ियां लेकर करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने बोरिंग कराने में जुटे अनिल के परिवार पर अचानक हमला बोल दिया, जिसकी वजह से प्रवीण, हनुमान, धर्मपाल, लीलू राम और एक अन्य घायल हो गए। इनको मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस और ग्रामीणों को मौके पर आता देख हमलावर भागने लगे तो एक इनोवा, जिसमें बदमाश आए थे, वह पलट गई जबकि दो बाइक आपस में भागते समय भीगने से गिर गई। गाड़ी पलटने के बाद में खेतों के रास्ते भागते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। चार घायलों को पुलिस ने तुरंत नाहड़ अस्पताल पहुंचाया, जहां लीलूराम को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया जबकि चार अन्य का कोसली में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दो बाइक भी कब्जे में ली हैं।
हमने गांव लिलोढ में एक मारपीट की घटना में दो युवकों को काबू किया है। इनकी एक गाड़ी मौके पर पलटी मिली। दो बाइकें भी बरामद की हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है कि हमलावर कौन थे। शिकायत करने वाले अनिल के परिवार पर हमला होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगदीश प्रसाद, चौकी प्रभारी, नाहड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें