जाटूसाना थाना पुलिस ने बुधवार देर रात घर में घुसकर चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान मामडिया आसमपुर निवासी दीपक के रूप में हुई।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण ने बताया कि वीरवार को अनिल कुमार पुत्र राम सिंह गांव बहोतवास भौंदू ने शिकायत दी कि बुधवार की देर रात उसके घर में चोरी हो गई। चोर उसके घर के कमरे में रखी अलमारी से नकदी व जेवरात चोरी करके ले गए। पुलिस ने अनिल कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश करते हुए रात को ही मामले में एक आरोपी मामडिया आसमपुर निवासी दीपक को गिरफ्तार कर लिया।