फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद के दौरान टोल बूथ भी नहीं चलने देंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। कृषि कानूनों के विरोध में शुक्रवार को रोहड़ाई मोड़ पर किसान महापंचायत आयोजित की गई। इसमें 27 सितंबर के भारत बंद को सफल बनाने के लिए जिले में 5 और जगह पंचायतें की जाएंगी। उसके बाद एक बड़ी महापंचायत होगी, जिसमें आगामी रणनीति तय की जाएगी। इसके साथ ही भारत बंद के दौरान टोल भी बंद किए जाएंगे।
विज्ञापन

कामरेड राजेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने बगैर किसानों की बात सुने कृषि कानून पास कर दिए। उसके बाद हरियाणा सरकार ने बगैर किसानों की राय जाने भूमि अधिग्रहण कानून पास कर दिया। इससे साफ है कि सरकार किसानों को दोनों हाथों से लूटना चाहती है।
उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ रेवाड़ी में आने वाले दिनों में 5 पंचायतें आयोजित की जाएंगी। 12 सितंबर को रामगढ़, 18 को गांव मूंदी, 19 को डहीना, 22 को श्योराज माजरा व 24 को बेरली में पंचायतें होंगी। उसके बाद एक जगह पर महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें कई बड़े निर्णय लिए जाएंगे। जिस तरह प्रदेश सरकार के इशारों पर करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज हुआ, वह निंदनीय है। सरकार लोकतंत्र का गला घोंटना चाहती है। रोहड़ाई पंचायत को देखते हुए रेवाड़ी पुलिस ने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए हुए थे। पंचायत के आसपास काफी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे। हालांकि पंचायत पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। इस अवसर पर अशोक, जिला प्रधान समय सिंह, स्वराज इंडिया से जिला प्रधान राजबाला, कामरेड रामकुमार, सवाचंद व जोगेंद्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें