फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जिला सचिवालय के बाहर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान संगठनों के प्रतिनिधि। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान संगठन ने सोमवार को लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की हत्या व मुख्यमंत्री के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। किसान संगठनों ने हिंसा में 8 लोगों की मौत होने पर दुख सौंपा। इसके अलावा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री इस तरह का विवादित बयान देकर आखिर क्या साबित करना चाहते हैं। जब से किसान आंदोलन शुरू हुआ है, तभी से हरियाणा सरकार किसानों पर जुल्म कर रही है। कई बार लाठीचार्ज किया गया। किसानों पर मुकदमे दर्ज किए गए। वहीं किसानों के आंदोलन को तोड़ने के लिए साजिश रची गई। लेकिन हर बार सरकार की साजिश फेल हुई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का लट्ठ उठाने का बयान सरकार की मंशा को जाहिर कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के तानाशाही, अलोकतांत्रिक कदम के खिलाफ विरोध जारी रखेगा। 5 अक्तूबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पुतले जलाए जाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि लठ से लोकतंत्र को नहीं लाया जा सकता। शक्तियों का दुरुपयोग करके सच की आवाज को नहीं दबाया जा सकता। कृषि कानून जब तक वापस नहीं होंगे किसानों का आंदोलन लोकतांत्रिक ढंग से जारी रहेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के रेवाड़ी आगमन पर काले झंडों के साथ बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर रामकिशन महलावत, कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट, समय सिंह आदि किसान नेता मौजूद थे।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में रहा जिला सचिवालय
किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए सुबह ही जिला सचिवालय के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों को सचिवालय पर तैनात किया गया है। इतना ही नहीं फायर ब्रिगेड, वाटर कैनन की गाड़ी भी तैनात की गई। किसानों के प्रदर्शन के वक्त प्रशासन ने जिला सचिवालय के मेन गेट को भी बंद रखा।

जिला सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते किसान। संवाद- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें