फोटो : 26विजेता प्रतिभागियों को पोस्टर वितरित करते शिक्षक। स्रोत : विवि
- फोटो : राम मंदिर के तीर्थ यात्री सेवा केंद्र में मौजूद ज्योति किशन आमगे
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग की तरफ से वैज्ञानिक डॉ. होमी जहांगीर भाभा की जयंती के उपलक्ष्य में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नवाचार विषय पर विज्ञान पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान लगभग 55 टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में विशाखा एवं अनुराधा प्रथम स्थान, अपना एवं प्रिया द्वितीय स्थान, हितेश, रोहित, गरिमा एवं साराह तृतीय स्थान पर रहीं। छात्रा विधि और प्रिया को बेस्ट प्रेजेंटेशन अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक रुचि और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में निर्णायक मण्डल के रूप में प्रोफेसर रश्मि पुंडीर, प्रोफेसर सतीश खुराना और प्रोफेसर सतेंद्र बल ने अपनी भूमिका निभाई। इसमें विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रोफेसर सुनील कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार को अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।