फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम विंडो से मिला किसान को न्याय, तीन दिन में दिया मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गुगोढ़ निवासी मनोज कुमार को सीएम विंडो में शिकायत करने के बाद जिले के सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन के मदद से तीन दिन के अंदर फसल बीमा कंपनी से मुआवजा मिला।
विज्ञापन

किसान मनोज कुमार ने बताया कि पिछले साल उनकी फसल बारिश से खराब हो गई थी। गिरदावरी के बाद किसानों की फसल का मुआवजा तय हुआ था लेकिन बैंक व इंश्योरेंस कंपनी के आपसी तालमेल मे गड़बड़ी के कारण उनको मुआवजा नहीं मिल रहा था। तंग आकर उन्होंने सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन रमेश शर्मा के पास पहुंची। उन्होंने शिकायत को अच्छे से देखा और बैंक व इंश्योरेंस कंपनी के पत्राचार की गलती को पकड़ते हुए मात्र तीन दिन मे किसान का मुआवजा उसके खाते में डलवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें