फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद व बीज उपलब्ध करवाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
रबी सीजन के दौरान रबी सीजन के दौरान किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद तथा बीज उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जिले में गेहूं व सरसों जैसी फसलों के लिए खाद व बीज की पर्याप्त उपलब्धता की जा रही हैं। किसानों को खाद व बीज की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। कृषि विभाग के अधिकारी इस पर पैनी नजर रखें।
विज्ञापन

यह बात कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने वीडियो कांफ्रेंस के उपरांत कृषि विभाग के अधिकारियों से कही। इससे पहले डॉ. मिश्रा ने वीडियो कांफ्रेंस में राज्य सरकार द्वारा उर्वरकों की उपलब्धता के बारे में आवश्यक जानकारी दी। साथ ही फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए।
बैठक में उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने खाद एवं बीज की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के किसानों को रबी सीजन की फसलों की बिजाई के दौरान कोई दिक्कत नहीं आने पाए। उन्होंने खाद तथा बीज की उपलब्धता तथा सुचारु वितरण को लेकर खंड स्तर पर अधिकारियों की नियुक्ति करने के निर्देश भी दिए। किसान अपनी इच्छा के अनुसार हरियाणा बीज विकास निगम, राष्ट्रीय बीज निगम तथा हरियाणा कृषि विश्व विद्यालय सहित अन्य किसी एजेंसी से बीज की खरीद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें