संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मशहूर सांगी पंडित रामकंवार खालेटिया की 20वीं पुण्यतिथि शनिवार को गांव खालेटा में मनाई गई। पं. रामकंवार के पुत्र कैलाश चंद ने बताया कि इस मौके पर विशेष रूप से पहुंचे उनके शिष्य सांगी मेघ सिंह तंवर ने उनके द्वारा रचित सांग रत्न सिंह किरणमई का मंचन कर उन्हें याद किया गया।
सांगी मेघ सिंह तंवर के साथ उनकी पार्टी के कलाकार धर्मेंद्र सोनू, नंदराम गुलावला, संदीप गोमला, नरेश, महेंद्र ने अपनी दमदार प्रस्तुति दी। दूर दराज से पहुंचे संगीत प्रेमियों ने सांग का जमकर आनंद लिया। वहीं, कार्यक्रम में पहुंचे साहित्यकार आलोक भांडोरिया, भूपसिंह भारती और राधेश्याम गोमला ने कहा कि पंडित रामकंवार खालेटिया अपने समय के एक लोकप्रिय सांगी हुए हैं। उन्होंने तीन दशक से भी अधिक समय तक सांग मंचन किया। उन्होंने अनेक सांगों की रचना की, जिनमें पिंगला भरथरी, भक्त पूरणमल, रत्न सिंह किरणमई, अंधी दुल्हन आदि उनके लोकप्रिय सांग थे। सांग मंचन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आज भी उन्हें सम्मान के साथ याद किया जाता है।
इस मौके पर महंत विष्णुदास, धर्मवीर बल्डोदिया, मास्टर शिवकुमार, मास्टर कृष्ण कुमार, कैलाश शर्मा, अतरसिंह, सुखीराम, छत्रपाल, बेघराज, महाशय उदयवीर, प्रकाश, राजेंद्र, जगदीश लुहाना, कप्तान चंदनसिंह, जोगेंद्र सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।