फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह पहले हुई थी सगाई, एमएससी की छात्रा ने अब लगा ली फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय(आईजीयू) में पढ़ने वाली एमएससी की छात्रा ने बीती रात फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। वह बांस बिटोड़ी गांव की रहने वाली थी और यहां पीजी में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसकी सगाई करीब एक माह पहले ही हुई थी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया जाता है रेवाड़ी जिले के गांव बास बिटोड़ी निवासी 21 वर्षीय पूनम मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में एमएससी की पढ़ाई कर रही थी और यूनिवर्सिटी के पास एक पीजी में रहती थी। एक माह पहले ही उसका रेवाड़ी के ही गांव मुंढलिया में रिश्ता हुआ था। बीती रात उसने अज्ञात कारणों के चलते पीजी के अंदर ही चुन्नी से पंखे पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
जानकारी अनुसार वीरवार रात पूनम अपने मंगेतर से मोबाइल पर बात कर रही थी। दोनों के बीच क्या बात हुई, इसका तो पता नहीं चला लेकिन पूनम ने कुछ देर बाद ही फोन कट कर दिया। बाद में मंगेतर कई बार फोन करता रहा लेकिन उसका फोन रिसीव नहीं हुआ तो उसने पीजी में ही रहने वाली पूनम की एक दोस्त को फोन किया। उसके बाद उसकी दोस्त उसके कमरे के बाहर जाकर फोन करती रही लेकिन फोन नहीं उठा। दरवाजा अंदर से बंद था। बाद में खिड़की से देखा तो पूनम पंखे पर लटकी हुई थी। उसके बाद मंगेतर रात 12 बजे ही अपने माता-पिता के साथ पुलिस को लेकर पीजी में पहुंचा और फिर दरवाजा तोड़कर पूनम के शव को उतारा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। अभी पूनम के परिजनों के बयान दर्ज नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें