फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेलवे रोड पर अभियान चलाकर हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में रेलवे रोड पर सामान जब्त करके नगर निगम कार्यालय में लेकर जाते निगम कर्मचारी। स
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम की ओर से शुक्रवार को रेलवे रोड पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान निगम कर्मचारियों ने सड़क किनारे अवैध रूप से लगने वाली रेहड़ियों व दुकानों के बाहर रखे सामान को हटवाया।
विज्ञापन

हालांकि नगर निगम ने कार्रवाई के लिए एक दिन पहले दुकानदारों व रेहड़ी फड़ी लगाने वालों को अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी थी। निगम कर्मचारियों को देख कई दुकानदार अपने सामान को अंदर करते नजर आए तो वहीं कई संचालकों ने दिनभर अपनी रेहड़ी नहीं लगवाई।
जिन रेहड़ी संचालकों ने निगम की हिदायत की अवहेलना की, उनका सामान जब्त कर लिया गया जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। उधर, कार्रवाई के दौरान दुकानदारों व रेहड़ी वालों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

निगम की इस कार्रवाई का रेहड़ी संचालकों व दुकानदारों ने विरोध किया लेकिन पुलिस बल के चलते उनकी एक न चल सकी। शहर को व्यवस्थित व सुरक्षित माहौल बनाने के लिए निगम की ओर से आगे भी अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें