फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं की समस्याओं का करें निस्तारण : एसडीएम

विज्ञापन
बावल क्षेत्र के विकास कार्यो की समीक्षा बैठक करते हुए एसडीएम बावल संजीव कुमार। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। एसडीएम बावल संजीव कुमार ने नगरपालिका भवन में बावल क्षेत्र से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से उनके विभाग से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम संजीव कुमार ने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारी को जल्द से जल्द उपभोक्ताओं की बिजली से संबंधित समस्याओं का निस्तारण करने और जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अभियंता को सीवर लाइनों को साफ कराने बारे में निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) बावल को स्वीकृत सड़कों के कार्य को जल्द से जल्द शुरू करने व तय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। प्रबंधक एचएसआईआईडीसी को उनके कार्य क्षेत्र में खराब स्ट्रीट लाइट को ठीक करने व सड़कों की मरम्मत करने के बारे निर्देश दिए हैं। सामान्य अस्पताल बावल के पास सड़क पर जलभराव की समस्या के निपटान के लिए जनस्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग व सचिव नगरपालिका को मिलकर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर के सफाई कर्मचारियों का हर सप्ताह कोविड टेस्ट करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सचिव नगरपालिका को शहर में अतिक्रमण व साफ-सफाई के बारे में निर्देश दिए व सभी विभाग के अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित प्रगति रिपोर्ट लिखित रूप में प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में रोडवेज महाप्रबंधक रविश हुड्डा, डीएसपी राजेश कुमार, एसएमओ डॉ. इन्द्रजीत, कार्यकारी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग सचिन भाटी, नायब तहसीलदार रवि कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें