फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: क्लोजर नोटिस के बाद संचालित हो रहे दो फैक्टरियों के बिजली कनेक्शन काटे

Tue, 12 Aug 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 26फैक्ट्री में जांच करते प्रशासन की टीम। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सीएम फ्लाइंट की टीम ने सोमवार को शहर के नसियाजी रोड स्थित दो मेटल फैक्टरियों पर छापा डाला। टीम ने दोनों फैक्टरियों के बिजली कनेक्शन कटवा दिया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से दोनों फैक्टरियों जारी क्लोजर नोटिस जारी किया था। इसके बाद भी ये फैक्टरियां चल रहीं थीं।
कार्रवाई के दौरान सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर राजेश कुमार और बिजली निगम के जेई सतीश कुमार मौजूद रहे। आरोप है कि ये फैक्टरियां सीवर लाइन में केमिकल युक्त पानी छोड़ रही थीं, जिससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा था। वहीं, प्रदूषण, नगर परिषद, अग्निशमन के अधिकारियों ने अलग से नोटिस दिए हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पहले भी इन फैक्टरियों के कनेक्शन काटे गए थे, लेकिन उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उन्हें फिर से जोड़ा गया था। अब सीएम फ्लाइंग की रिपोर्ट के आधार पर दोबारा यह सख्त कार्रवाई की गई है।
बिजली निगम के जेई सतीश कुमार ने बताया कि सीएम फ्लाइंग की टीम ने बताया कि क्लोजर नोटिस के बावजूद फैक्टरी चल रही हैं। इसलिए बिजली निगम की ओर से कनेक्शन काटे गए हैं। कनेक्शन पहले भी काटे गए थे लेकिन फिर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जोड़ दिए गए थे। अब फिर से काटे गए हैं।
विज्ञापन


दूसरी जगह फैक्ट्री शिफ्ट करने के थे निर्देश



फैक्टरियों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की बात भी हुई थी, लेकिन अभी भी यहां कई मेटल फैक्टरियां चल रही हैं। अगर फैक्टरी संचालक तय समय में जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा पाता है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। यह सवाल भी उठ रहा है कि जब प्रदूषण विभाग का दफ्तर, नगर परिषद और दमकल विभाग पास में ही हैं, तो वे समय पर कार्रवाई क्यों नहीं करते। आखिरकार सीएम फ्लाइंग को ही कार्रवाई करनी पड़ती है। ऐसे में संबंधित विभागों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें