फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में बुजुर्ग महिला यात्री के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अजमेर से ट्रेन में जालंधर जा रही एक वृद्धा यात्री के सूटकेस से रेवाड़ी स्टेशन के निकट लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए गए। चोरी की घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बुजुर्ग महिला ने राजकीय रेलवे पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

जालंधर के मोती नगर निवासी 72 वर्षीय कमलजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अजमेर में एक शादी समारोह में गई थी। आठ नवंबर को जालंधर आने के लिए वह अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस में सवार हुई थी। रात को करीब 12 बजे ट्रेन रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंच गई थी। रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंचने के बाद वह टायलेट में चल गई। वापस लौटीं तो सीट पर रखा उनका सूटकेस खुला पड़ा था और उसमें रखे दो पर्स गायब थे। दोनों पर्सों में जेवरात व नकदी सहित जरूरी कागजात थे। चोरी की घटना के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। जालंधर पहुंचने के बाद परिजनों ने बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कमलजीत कौर ने जालंधर स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस को शिकायत दी। जालंधर जीआरपी ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला जांच के लिए रेवाड़ी भेज दिया। जीरो एफआईआर मिलने के बाद मंगलवार को रेवाड़ी जीआरपी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें