फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय मेले के तहत पं. दीन दयाल उपाध्याय के सपनों का साकार कर रही सरकार

विज्ञापन
बावल में अंत्योदय मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉल का अवलोकन करते हरको बैंक चैयरमै? - फोटो : Rewari
विज्ञापन
केंद्र व प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना से समाज के अंतिम व्यक्ति तक को लाभांवित करने में अपना दायित्व निभा रही है। पं. दीन दयाल उपाध्याय की सकारात्मक सोच को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के माध्यम से मूर्त रूप देते हुए आजादी अमृत महोत्सव के तहत अंत्योदय मेला लगाकर पात्र लोगों को लाभांवित किया जा रहा है। इसी शृंखला में बावल में दो दिवसीय अंत्योदय मेले में परिवार पहचान पत्र के माध्यम से चिह्नित लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनाते हुए आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रातकालीन सत्र में हरको बैंक के चेयरमैन डाू. अरविंद यादव व सायंकालीन सत्र में डीसी यशेंद्र सिंह ने अंत्योदय मेले का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से प्रदेश भर में परिवार पहचान पत्र के माध्यम से चिह्नित किए गए लाभपात्रों को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाते हुए आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। अंत्योदय मेले में 16 विभागों के माध्यम से प्रदत्त सेवाओं का लाभ परिवार पहचान पत्र अनुसार लाभार्थियों को देने में अपनी जिम्मेदारी निभाई।
डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले के माध्यम से पात्र लोगों तक सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है ताकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पं. दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रेणु बाला व डीआईपीआरओ दिनेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें