रेवाड़ी। धानक समाज की बैठक संत कबीर चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले कुतुबपुर स्थित धानक धर्मशाला में आयोजित की गई। अध्यक्षता समाज के प्रधान वेद प्रकाश बनवाल और संचालन दयाराम मोरवाल ने किया।
बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के महत्व और युवाओं को नशे से दूर रखने पर जोर दिया गया। प्रधान वेदप्रकाश बनवाल ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए शिक्षा जरूरी है और इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज के युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और शिक्षा के प्रति लोगों को प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा समाज के बच्चों के लिए जिला स्तर पर कोचिंग की व्यवस्था जल्द शुरू करने का भी निर्णय लिया गया, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
बैठक में यह भी तय किया गया कि समाज की अगली बैठक 22 मार्च को आयोजित की जाएगी जिसमें आगे की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।बैठक में महेंद्र सिंह, रवि प्रकाश इंदौरा, विजय सिंह इंदौरा, सुभाष सोलंकी, शीशराम, धर्मेंद्र, गुलशन कुमार, मुकेश कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर प्रेम प्रकाश मोरवाल, जयपाल ढाकिया, राकेश कुमार, जगबीर इटकान, मोहिंदर सिंह, संजय कुमार, रमेश कुमार, प्रताप, मुकेश कुमार, सलिल मोरवाल सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।