कोसली। टहना बस अड्डे के पास शनिवार देर शाम सड़क हादसे में सरकारी स्कूल के शिक्षक की मौत हो गई।
गांव शादीपुर निवासी मुकेश (47) शनिवार शाम समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। जब वह अड्डे के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राॅले ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने मुकेश को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर बनी हुई थी। देर रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
मुकेश टीजीटी अंग्रेजी शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। निधन से स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों में भी शोक है। मृत शिक्षक के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद रोहड़ाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।