जाटूसाना गौशाला में सेवाकार्य करते लोग। स्रोत : संस्था
- फोटो : katra news
रेवाड़ी। अमावस्या के अवसर पर महिला मंडल मूसेपुर ने महातीर्थ धाम शिव मोहन गोशाला जाटूसाना में सेवाकार्य करते हुए दान-पुण्य का कार्यक्रम आयोजित किया। महिला मंडल की टीम ने गोशाला में कार्यरत सभी 22 कर्मचारियों को सर्दी से बचाव के लिए चादरें प्रदान कीं।
सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र आशावादी ने कहा कि जाटूसाना गोशाला को आसपास के कई गांवों से सतत सहयोग प्राप्त होता है तथा गांव-गांव में गठित गौशाला सहयोग कमेटियां नियमित रूप से पोषक आहार उपलब्ध कराती हैं।
गोशाला को गुड़, खल, बिनौला, गेहूंं, बाजरा, तूड़ा, कड़बी, पराली और मटर के चारे का निरंतर सहयोग मिलता है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्षों में सरकार द्वारा भी गोशाला के पोषक आहार के लिए उल्लेखनीय सहयोग दिया गया है। रविंद्र ने लोगों से अपील की है कि सर्दी के मौसम में नजदीकी गोशालाओं में गुड़ और अन्य पौष्टिक आहार दान करके पुण्य कमाएं और गोसेवा में योगदान दें। इस अवसर पर डीएसपी जयसिंह प्रधान, दानवीर चौहान, राजेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।