फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबरदार सरकार की आंख और कान होते हैं : उदयराज

Fri, 21 Nov 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मांगों को लेकर ज्ञापन देते नम्बरदार एसोसिएशन। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नंबरदार एसोसिएशन की मासिक बैठक बाल भवन स्थित प्रांगण में जिला अध्यक्ष उदयराज राव की अध्यक्षता में हुई। जिला अध्यक्ष उदयराज राव ने कहा कि नंबरदार सरकार की आंख और कान होते हैं। प्रशासनिक ढांचे की सबसे छोटी लेकिन महत्वपूर्ण इकाई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नंबरदारी का इतिहास सदियों पुराना है और ग्रामीण प्रशासन में इसका विशेष योगदान रहा है। विरासत-इंतकाल की तस्दीक हो, जमीनों की रजिस्ट्री में गवाही हो या सरकारी सूचनाएं गांव तक पहुंचानी हों, हर स्तर पर नंबरदार अपनी भूमिका का बखूबी निर्वाह करते हैं।
बैठक में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि तहसीलदार रेवाड़ी के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को एक स्मरण पत्र भेजा जाए, ताकि नंबरदारों की लंबित मांगों का जल्द समाधान किया जा सके।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने कहा कि सरकार को सबसे पहले जिले में रिक्त पदों को शीघ्र भरना चाहिए। इसके साथ ही नंबरदारों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू की जाए। ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रणाली लागू होने के बाद नंबरदारों की गवाही अनिवार्य की जाए ताकि जमीन संबंधी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बनी रहे। एसोसिएशन ने यह भी मांग रखी कि नंबरदारों का मानदेय बढ़ाकर सरपंचों के बराबर किया जाए, जिससे उनकी जिम्मेदारियों और योगदान के अनुरूप सम्मान मिल सके।
बैठक में जिला संयोजक सतीश नंबरदार औलांत, जिला उपप्रधान अर्जुन सिंह, जिला सचिव जोगेंद्र राव, सुंदर लाल, धर्मवीर, विकास यादव, जसवंत सिंह, राजरानी, दयानंद, बलबीर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें